" हिन्दी काव्य संकलन में आपका स्वागत है "


"इसे समृद्ध करने में अपना सहयोग दें"

सन्देश

मुद्दतें गुज़री तेरी याद भी आई न हमें,
और हम भूल गये हों तुझे ऐसा भी नहीं
हिन्दी काव्य संकलन में उपल्ब्ध सभी रचनायें उन सभी रचनाकारों/ कवियों के नाम से ही प्रकाशित की गयी है। मेरा यह प्रयास सभी रचनाकारों को अधिक प्रसिद्धि प्रदान करना है न की अपनी। इन महान साहित्यकारों की कृतियाँ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना ही इस ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य है। यदि किसी रचनाकार अथवा वैध स्वामित्व वाले व्यक्ति को "हिन्दी काव्य संकलन" के किसी रचना से कोई आपत्ति हो या कोई सलाह हो तो वह हमें मेल कर सकते हैं। आपकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। यदि आप अपने किसी भी रचना को इस पृष्ठ पर प्रकाशित कराना चाहते हों तो आपका स्वागत है। आप अपनी रचनाओं को मेरे दिए हुए पते पर अपने संक्षिप्त परिचय के साथ भेज सकते है या लिंक्स दे सकते हैं। इस ब्लॉग के निरंतर समृद्ध करने और त्रुटिरहित बनाने में सहयोग की अपेक्षा है। आशा है मेरा यह प्रयास पाठकों के लिए लाभकारी होगा.(rajendra651@gmail.com)

फ़ॉलोअर

शनिवार, 21 सितंबर 2013

गीतिका 'वेदिका' के गीत

परिचय 
नाम - गीतिका 'वेदिका'  
निवास - इंदौर 
शिक्षा - प्रबंधन स्नातकोत्तर (आपदा प्रबन्धन) देवी अहिल्या वि. वि. इंदौर 
स्नातक हिंदी साहित्य, शिक्षा पत्रोपाधि देवी अहिल्या वि.वि. इंदौर 
लेखन विधाएँ - गीत-नवगीत, गज़ल, छंद, लघुकथा - 
ईमेल - samrpyami@gmail.com
ब्लॉग - शब्दिका http://www.getvedika.blogspot.in/
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

हिन्द देश की हिन्दी भाषा

जन के गण के मन की भाषा
हिन्द देश की हिन्दी भाषा! 

शब्दकोश समृद्ध हिन्दी का 
कोमल भाव व्यक्त करती है 
कलकल बहती गंग-जमुन सी 
भारत मे प्रवाह भरती है 

लोक गीत मे रची बसी है 
रागों की हमजोली भाषा!

खिलें पुष्प, खुशबू से भीगे 
जब कोई भी हिन्दी बोले
हिन्दी की उदार ह्रदयता
 बोली मे अपनापन घोले 

अपना लेती हर भाषा को 
कर लेती है अपनी भाषा!

हिन्दी भाषा मात हमारी 
गर्व करे और मान बढ़ाएँ 
नित्य प्रयोग करें हिन्दी का 
श्रेष्ठ कर्म से न शरमाएँ 

ग्राम्य देश की अमराई मे 
कोयल बन के चहकी भाषा!