" हिन्दी काव्य संकलन में आपका स्वागत है "


"इसे समृद्ध करने में अपना सहयोग दें"

सन्देश

मुद्दतें गुज़री तेरी याद भी आई न हमें,
और हम भूल गये हों तुझे ऐसा भी नहीं
हिन्दी काव्य संकलन में उपल्ब्ध सभी रचनायें उन सभी रचनाकारों/ कवियों के नाम से ही प्रकाशित की गयी है। मेरा यह प्रयास सभी रचनाकारों को अधिक प्रसिद्धि प्रदान करना है न की अपनी। इन महान साहित्यकारों की कृतियाँ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना ही इस ब्लॉग का मुख्य उद्देश्य है। यदि किसी रचनाकार अथवा वैध स्वामित्व वाले व्यक्ति को "हिन्दी काव्य संकलन" के किसी रचना से कोई आपत्ति हो या कोई सलाह हो तो वह हमें मेल कर सकते हैं। आपकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जायेगी। यदि आप अपने किसी भी रचना को इस पृष्ठ पर प्रकाशित कराना चाहते हों तो आपका स्वागत है। आप अपनी रचनाओं को मेरे दिए हुए पते पर अपने संक्षिप्त परिचय के साथ भेज सकते है या लिंक्स दे सकते हैं। इस ब्लॉग के निरंतर समृद्ध करने और त्रुटिरहित बनाने में सहयोग की अपेक्षा है। आशा है मेरा यह प्रयास पाठकों के लिए लाभकारी होगा.(rajendra651@gmail.com)

फ़ॉलोअर

प्राण शर्मा के मुक्तक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
प्राण शर्मा के मुक्तक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 जनवरी 2013

प्राण शर्मा के मुक्तक संग्रह-’सुराही’


परिचय:
जन्म: प्राण शर्मा का जन्म वजीराबाद (पाकिस्तान) में 13 जून 1937 को हुआ। 1965 से यू.के. में प्रवास कर रहे हैं। 
प्रमुख कृतियाँ: उनकी दो पुस्‍तकें ‘ग़ज़ल कहता हूँ’ व ‘सुराही’ (मुक्तक-संग्रह) प्रकाशित हो चुकी हैं।
सम्पर्क: sharmapran4@gmail.com
*******************************************
१
फ़र्क़ नहीं पड़ता मन्दिर या मधुशाला हो
चरणामृत हो या अंगूरों की हाला हो
अपने लिए ए मीत बराबर दोनों ही हैं
ईश्वर की प्रतिमा हो अथवा मधुबाला हो

२

सबको बराबर मदिरा का प्याला आयेगा
इक जैसा ही मदिरा को बाँटा जायेगा
इसको ज्यादा उसको कम मदिरा ए साक़ी
मधुशाला में ऐसा कभी न हो पाएगा

३

रुष्ट न हो जाये कोई भी मधुबाला से
वंचित कोई भी ना रह जाये हाला से
द्वार खुला रहता है इसका इसीलिए नित
प्यासा कोई लौट न जाये मधुशाला से

४

जिसका मन मधुशाला जाने से रंजित है
जिसके मन में मदिरा की मस्ती संचित है
मदिरा पीने का अधिकार उसे है केवल
जिसका सारा जीवन साक़ी को अर्पित है

५

मधुशाला में नकली हाला भी चलती है
मधु तो क्या नकली मधुबाला भी चलती है
मधुशाला में सोच समझकर जाना प्यारे
अब जग में नकली मधुशाला भी चलती है

६

पूरी बोतल पीने का आगाज़ न कर तू
दोस्त, अभी मदिरा पर इतना नाज़ न कर तू
अभी तुम्हारी उम्र ही क्या है मेरे प्यारे
छोटे पंखों से ऊँची परवाज़ न कर तू

७

तेरे लिए मदिरा ए जाहिद होगी गाली
मेरे लिए है मदिरा सबसे चीज़ निराली
तेरे लिए मदिरा ए जाहिद होगा विष पर
मेरे लिए मदिरा है जीवन देने वाली

८

सावन की मदमस्त घटा है मदिरा प्यारे
चन्दन वन की मस्त हवा है मदिरा प्यारे
जीवन की चिंताओं से क्यों घबराता है
चिंताओं की एक दवा है मदिरा प्यारे

९

यह न समझना मुझमें सद्‌व्यवहार नहीं है
यह न समझना मुझमें लोकाचार नहीं है
जाहिद, माना मेरा है सम्बंध सुरा से
यह न समझना मुझको जग से प्यार नहीं है

१०

बीवी – बच्चों पर जो घात क्या करता है
पल – पल गुस्से की बरसात किया करता है
दोस्त, समझना उसे कभी मत मधु का प्रेमी
पीकर जो घर में उत्पात किया करता है